Top News

सड़क पर सुखाए जा रहे मक्के ने ली युवक की जान, शादी के पांच महीने बाद उजड़ा सुहाग


धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के सरसी थाना अंतर्गत सड़क पर मक्का सुखाने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पंचायत स्थित बंगाली टोला के पास स्टेट हाईवे पर किसानों द्वारा सड़क पर मक्का सुखाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक से लौट रहे युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और बाइक मक्के की ढेरी पर चढ़ गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणी पंचायत अंतर्गत समदा मिल्की निवासी नरेश यादव के 34 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव के रूप में हुई है। बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक भी हादसे में घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि आशीष कुमार यादव किसी काम से मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान गया था और लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। सबसे दुखद बात यह है कि आशीष कुमार यादव की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। युवक की मौत के बाद पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क पर मक्का सुखाने की प्रथा को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

सड़क पर सुखाए जा रहे मक्के ने ली युवक की जान, शादी के पांच महीने बाद उजड़ा सुहाग

बिहार,पूर्णियां,क्राइम

सरसी थाना क्षेत्र में सड़क पर मक्का सुखाने की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। रविवार रात करीब आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पंचायत स्थित बंगाली टोला के समीप स्टेट हाईवे पर किसानों द्वारा सड़क पर मक्का सुखाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक मक्के की ढेरी पर चढ़ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पारसमणी पंचायत के समदा मिल्की निवासी नरेश यादव के 34 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव के रूप में हुई है। बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार यादव किसी काम से मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान गया था और वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। आशीष की शादी महज पांच महीने पहले हुई थी। युवक की मौत के बाद नवविवाहिता पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क पर मक्का सुखाने की परंपरा को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसी लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post