Top News

कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज



कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोहम्मद जहांगीर को गिरफ्तार किया है।

कुर्सेला थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घूरना स्कूल के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी में आरोपी मो. जहांगीर को हथियार समेत धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post