Top News

बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को हुई शांति समिति की बैठक



कुर्बानी का पर्व बकरीद के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पर शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित बैठक में बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ किसलय कुमार, थाना प्रभारी नुरुल हक, ईओ अजय कुमार भी मौजूद थे। 
बैठक में थाना प्रभारी नुरुल हक ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाने को तैयार रहें। अगर बारिश हो गई तो इस स्थिति ने मस्जिद में भी नमाज अदा कर सकते हैं। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने वालो पर नजर रखी जाएगी। आपसी सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान बीडीओ और सीओ महज मूकदर्शक बने रह गए। जबकि मजिस्ट्रेट होने के नाते उन्हें पर्व को लेकर 
दिशा-निर्देश बताना चाहिए। बैठक के उपरांत इस बात की चर्चा लोगों द्वारा की जा रही थी। बहरहाल शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई है। मौके पर मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, पूर्व पार्षद रामजी, डाॅ मनोज कुमार यादव, रूदनारायण यादव, दिनेश मिश्र, दिलीप खान, कालेंद्र यादव, प्रशांत यादव, उदय चौधरी, दयानंद शर्मा, मो जब्बार, मो अफरोज, मो आलम, प्रणेय साह, सुजीत शास्त्री, मो इमाम, मो उवेश, चतुरानंद सिंह, रविन्द्र यादव, राजीव जयसवाल, ब्रजेश यादव, पवन यादव सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post