Top News

नगर अध्यक्ष जदयू, बरारी के पद पर अमरेन्द्र कुमार अमर मनोनी



आदर्श चौधरी  / बरारी 
बरारी नगर क्षेत्र में जदयू संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अमरेन्द्र कुमार अमर को नगर अध्यक्ष, जदयू बरारी के पद पर मनोनीत किया गया । उनके मनोनयन पर बरारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला महासचिव चन्द्र मोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
इसके अलावा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजीत मंडल, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, बीस सूत्री सदस्य मनोरंजन कुमार पाल, जिला सचिव पवन कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, प्रखंड प्रवक्ता मुन्ना अंसारी, प्रदीप कुमार, प्रखंड महासचिव कुंदन कुमार, सुभाष कुमार साह, राजेन्द्र मंडल एवं ज्योतिष चन्द्र पासवान ने शुभकामनाएं दीं । वहीं नवमनोनीत नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी । उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य किया जाएगा, ताकि नगर बरारी में जदयू संगठन को और मजबूती मिल सके । साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प भी व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post