Top News

एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रेफर

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित देवीपुर चौक के समीप गुरुवार को बाइक और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में करण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार चार युवक एनएच 31 से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि  मृत युवक की पहचान करण कुमार के रूप में बताया गया है। लेकिन अब तक अस्पताल परिजन नहीं पहुंचे थे। वहीं घायल रुपेश कुमार (30 वर्ष) निवासी समेली, बसंत रविदास (28 वर्ष) निवासी समेली तथा मुकेश दास (22 वर्ष) निवासी पोठिया का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक एवं पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post