Top News

गर्भवती महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी



रौतारा थाना क्षेत्र के चापी गांव में रेलवे ट्रैक के पास गर्भवती महिला का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गई।शव  मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर पर उमड़ पड़ी।शव की पहचान चापी निवासी अशोक मुंडा की डोली कुमारी 28 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव को  फेंक दिया गया। वहीं मृतका  तीन बच्चे की मां बताई जा रही  है। एवं 6 माह की गर्भवती भी बताई जाती है। जो की कदवा कुम्हरी में मायके  है। कुछ कुछ ग्रामीणों ने बताया की पति पत्नी के बीच बराबर घरेलू विवाद हुआ करता था जिसके कारण यह घटना घटी है ।वही मामले को लेकर मृतिका  के परिजनों ने रौतारा थाना में आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया गया है।  पुलिस का कहना है कि हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। वही शव मिलने से मैयके पक्ष के लोगों का रो रो कर  बुरा हाल है , इलाका में शोक का मातम छाया हुआ है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post