Top News

पत्नी के वियोग में पति ने दी जान, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार


कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतारा शेखटोला में पत्नी के वियोग में फरार पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। वही थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी व उसके आशिक को पूर्णिया जिले के धमदाहा से गिरफ्तार किया है। मौके पर थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि विगत दिनों रौतारा शेख टोला में पत्नी के छोड़े जाने पर पति ने फंदे लटककर जान दे दिया था. जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था कि पत्नी जूही खातून अपने तीन बच्चों को छोड़कर व गहने जेवर जेवरात लेकर अपने आशिक महताब उर्फ पिंटू के साथ फरार हो गई. जिसके गम में मृतक ताहिर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रौतारा पुलिस थाना कांड संख्या 101/26 तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित महताब पिता शेख जमीर व जूही खातून पति ताहिर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पूर्णिया जिले के धमदाहा क्षेत्र में छुपे हुए हैं. मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने धमदाहा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने दर्ज थाना कांड संख्या 101/26 तहत मामले में कारवाई करते हुए दोनों आरोपित को न्यायालय में पेश करने हेतु ले जाया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post