कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी एवं पूर्वी मुरादपुर पंचायत में जिला प्रशासन कटिहार के तत्वावधान में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” के अंतर्गत पात्रता कार्ड संतृप्ति अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा एवं अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
Post a Comment