Top News

घर में घुसकर महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहारा चकला भुनाई पंचायत वार्ड संख्या-01 में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पूनम देवी (32 वर्ष), पति बबलू राम, के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पूनम देवी रात में खाना खाने के बाद अपने बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान देर रात बदमाश घर का टाट तोड़कर अंदर घुस गए और महिला की हत्या कर फरार हो गए। सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो महिला को मृत अवस्था में पाया।

घटना की सूचना पर बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतका के भाई अनिल राम ने बताया कि पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले उनकी बहन को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा जा रहा है तथा मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post