Top News

कुरसेला थाना में 677 लीटर से अधिक जब्त शराब विनष्ट

कुरसेला थाना परिसर में बुधवार को अंचल अधिकारी सुश्री अनुपम की उपस्थिति में बड़ी मात्रा में जब्त शराब को विनष्ट किया गया। न्यायालय के निर्देश एवं उत्पाद अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के अंतर्गत कुल 677.57 लीटर शराब नष्ट की गई। इसमें 604.57 लीटर विदेशी शराब तथा 73 लीटर देशी शराब शामिल थी।
जानकारी के अनुसार विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा समय-समय पर जब्त की गई शराब को सुरक्षित रखा गया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट की निगरानी में शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न कराई गई। इस दौरान थाना परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार, तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post