Top News

दो साल की देरी से अधूरा पंचायत सरकार भवन, गार्ड को एक साल से नहीं मिली मजदूरी

:


 फलका प्रखंड की सोहथा दक्षिण पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। फरवरी 2023 में शुरू हुए इस भवन का निर्माण 12 माह में पूरा होना था, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बाद भी केवल पहली मंजिल की ढलाई ही हो सकी है।

इधर भवन की सुरक्षा में तैनात गार्ड जाहिद आलम को पिछले एक वर्ष से मजदूरी नहीं मिलने का मामला भी सामने आया है, जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन निर्माण विभाग के अधीन जय माता दी कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार के आश्वासन के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। फिलहाल पंचायत के सभी कार्य मनरेगा भवन से संचालित हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा गार्ड सहित अन्य मजदूरों के बकाया भुगतान को जल्द सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post