जिले के बरारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरघिया में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित है। खुला परिसर होने के कारण बाहरी लोगों और मवेशियों का प्रवेश होता रहता है, जिससे पढ़ाई का माहौल बाधित होता है।
विद्यालय में बेंच-डेस्क की भी भारी कमी है। पर्याप्त फर्नीचर नहीं होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। वहीं शिक्षकों की कमी के कारण सभी कक्षाओं का नियमित संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कम संख्या में शिक्षक होने से एक ही शिक्षक को कई कक्षाओं की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय रजक ने बताया कि बाउंड्रीवाल, बेंच-डेस्क और शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इन समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने पर विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Post a Comment