कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड की भवानीपुर पंचायत स्थित गोवाटोली चौक पर इस्लाम एंटरप्राइजेज एंड बुक सेंटर का रविवार को विधिवत उद्घाटन दुआ के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष दुआ से हुई, जिसमें दुकान की तरक्की, बरकत और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की गई।
दुआ जमीयत-उल-उलेमा कटिहार के जनरल सेक्रेटरी मौलाना रिजवानूल्लाह कासमी तथा जामे मस्जिद के इमाम मौलाना सलाहउद्दीन ने कराई।
उद्घाटन समारोह में हसन ट्यूशन सेंटर के निदेशक मास्टर हसन रज़ा, वार्ड सदस्य नदीम हैदर, दुकान संचालक मुहम्मद ओवैस करनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दुकान संचालक मुहम्मद ओवैस ने बताया कि यहां सभी प्रकार के मोबाइल फोन, बैट-बल्ला, शील्ड, कप, विभिन्न कक्षाओं की किताबें तथा अन्य स्टेशनरी सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा मोबाइल, इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामानों पर फाइनेंस की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की।
Post a Comment