पूर्णिया : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पूर्णिया जिले में और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने नई नियुक्ति की है। लोजपा (रा.) पूर्णिया के जिला अध्यक्ष प्रशांत झा ने संगठन को पंचायत से बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए विवेक विकास को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पत्र 26.07.2026 को जारी किया गया। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।
जिला अध्यक्ष प्रशांत झा ने नियुक्ति पत्र में विवेक विकास पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और धारदार बनाने के लिए ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की जरूरत है। विवेक विकास से अपेक्षा की गई है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विवेक विकास को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं सफल कार्यकाल की भी शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Post a Comment