Top News

दुकान का ताला तोड़कर बाइक व गैस सिलेंडर की चोरी, ग्रामीणों में दहशत


जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया शिव मंदिर चौक पर शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने दुकानदार शिवनारायण मंडल की दुकान की टाटी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (BR-37E-2528) तथा एक घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए।

रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने टाटी टूटी देख अंदर जांच की तो बाइक और गैस सिलेंडर गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को देने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post