Top News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनकी इस्तीफे की मांग की

बारसोई /सिटी हलचल न्यूज /संवाददाता मो० सनाउल्लाह 

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो० शहनवाज ने कहा अगर शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा नही देता है तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा 

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत चिकनी टोला चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान चिकनीटोला चौक के समीप एसएच-98 को कुछ समय के लिए जाम कर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो० शहनवाज ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें तथा छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाएं बंद हों।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मो० शौकत, बांसगांव पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष मो० शहादत हुसैन, वार्ड सदस्य मो० महबूब तथा मंडल अध्यक्ष डॉ. मो० मसनुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post