Top News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा संगठन विस्तार को लेकर भवानीपुर में बैठक, अमरेंद्र कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष

भवानीपुर। बमबम यादव
 भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़हरी पंचायत अंतर्गत कटेया चौक स्थित एक निजी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक सह चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी इंजीनियर सुरेश कुमार मेहता ने की। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से अमरेंद्र कुमार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
वहीं चुनाव पर्यवेक्षक चंदन कुमार बागची ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है तथा आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
मौके पर जिला संयोजक नीरज कुमार मेहता, संयोजक प्रेम प्रकाश मंडल, जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी नेताओं ने अमरेंद्र कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post