कटिहार नगर थाना कांड संख्या 179/26 के प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय, कटिहार के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार अभियुक्त रवि झा (पिता- जलधर झा) एवं लालजीत चौहान के घर पर विधिवत् कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय के निर्देशानुसार दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिंद ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और कानून से बचने वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
Post a Comment