पूर्णिया पूर्व/राजेश यादव
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रानीपतरा मुफस्सिल थाना अंतर्गत पिपरा गांव स्थित ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित 1008 महाविष्णु यज्ञ सह अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान युवा एकता संघ के अध्यक्ष गौतम भास्कर एवं उनके साथियों ने सांसद पप्पू यादव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के सूत्र में बांधते हैं
अपने संबोधन में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अखंड हरिनाम संकीर्तन जैसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं और समाज में सद्भाव कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को हमेशा बनाए रखें।इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता का भी विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।सांसद पप्पू यादव ने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए कहा कि आपसी सद्भाव ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।मोके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, जिला परिषद सदस्य संजीव यादव उर्फ विवेका यादव, मुखिया अंगद मंडल, पेक्स अध्यक्ष रुपेश यादव, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, नगर प्रतिनिधि वैश खान, अरुण सिंह, नेयर खान, मौजूद थे।


Post a Comment