Top News

रहस्यमयी हालात में युवक की मौत, मखाना खेत से मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खुदना वार्ड संख्या 5 निवासी 21 वर्षीय भोला कुमार पासवान की लाश मखाना खेत से मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 8 अप्रैल की शाम भोला कुमार पासवान घर से किसी काम से निकला था और पास ही स्थित सधौल धार के मखाना खेत की ओर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह मखाना खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
परिजन उसे तुरंत घर लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इधर, इस घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, जिससे माहौल गमगीन बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post