Top News

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसडीपीओ की सख्ती, थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

कोढ़ा अनुमंडलीय के सभी थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसडीपीओ टू रंजन कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की समीक्षा की गई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एसडीपीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान विशेष रूप से शराब तस्करी, चोरी, लूट एवं अन्य संगीन मामलों पर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने कहा कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सभी दर्ज मामले के निष्पादन की समीक्षा भी की गई।

साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया। बैठक के अंत में सभी थाना अध्यक्षों ने अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तत्परता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post