समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार में असामाजिक तत्वों ने बुधवार देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर नारेबाजी की। लोगो ने तुरंत विखंडित प्रतिमा को ठीक कर स्थापित करने की मांग करने लगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा स्थापित है। गांधी जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर यहां बहुत सारे लोग माल्यार्पण करने के लिए पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव के समय प्रियंका गांधी भी माल्यार्पण करने पहुंची थीं। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छानबीन में जुटी पुलिस, वहीं इस संबंध में डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को विखंडित कि है। सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुबह सामने आई घटना-
रोसड़ा रेलवे गुमटी के पास गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटी हुई मिली। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
दो तरह की चर्चाएं-
प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ होगा, जबकि अन्य लोगों का आरोप है कि देर रात असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।
Post a Comment