Top News

नए बीडीओ नर अपना पदभार ग्रहण किया

अमौर/सिटिहलचल न्यूज

नये बीडीओ राजा राम पंडित ने विगत 03 अक्टूबर को अमौर प्रखंड कार्यालय में योगदान कर पदभार संभाला । बीडीओ ने सर्वप्रथम कार्यालय कर्मियों से मुलाकात कर परिचय लिया । नव पदस्थापित बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का समय पर निष्पादन व जन समस्याओं को शीघ्र निष्पादन के साथ क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्रथमिकता होगी । सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य काफी तत्परता से किया जायेगा । उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अराजकता कभी बर्दाश्त नहीं की जायेगी । योगदान लेने के साथ ही बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें सलाह दी कि अगर सरकार का काम करना है, तो सभी लोग अपने पुराने रवैये में बदलाव लाएं, नहीं तो कार्रवाई के शिकार हो सकते हैं 


बीडीओ श्री पंडित ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर  कहा कि प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय चुनावी कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करना है। कहीं भी कोई चूक न हो, इसका पूरा ख्याल रखें और अपनी जिम्मेवारियों को अच्छे से निभाएं। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के लिए दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है 

इसमें किसी के द्वारा किसी प्रकार की अवैध उगाही की जाती है इसकी शिकायत प्रखंड कार्यालय में दें सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी । उन्होंने कहा जीविका समूह को महिलाओं को दी गई यह दस हजार की राशि किसी भीलोन में रिकवर नहीं होगा । यदि किसी बैंक द्वारा रिकवर किया जाता है तो इसकी भी शिकायत दर्ज करायें कार्यवाई होगी । उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि अपने काम के लिए वे खुद मिलें । किसी भी बिचौलियों की आवश्यकता नहीं है। योगदान के बाद बीडीओ ने आरटीपीएस कार्यालय का मुआयना किया । वहां उपस्थित कर्मियों को आदेश दिया कि सरकार का काम समय से हो, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके । योगदान के बाद बीडीओ ने सभी कर्मियों से उनके काम की जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिये ।

Post a Comment

Previous Post Next Post