मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज
मीरगंज बाजार के समाजसेवी कुमार वीरव्रत ने अपनी दादी आनंदी देवी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाते हुए उनकी याद में लखन बाबू स्मारक चौक पर रविवार को अखण्ड इंडिया फ़ोन्डेशन गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित अस्पताल में निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन कराया शिविर में सहित आसपास के दर्जनों गांव से काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे अपना नेत्र जांच कराने
नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर चुनचुन कुमार एवं उनकी टीम में शामिल चंद्र देव शर्मा, विनोद कुमार पटेल और पंकज कुमार ने करीब 50 मरीज का ओपीडी उपचार किया तथा 18 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया डॉक्टर चुनचुन कुमार ने बताया कि कुमार वीरव्रत द्वारा इस प्रकार की सेवा कार्य समाज हित में प्रेरणादायक है इससे जरूरतमंद मरीजों को राहत और दृष्टिहीनों को नई रोशनी मिलती है । शिविर उद्घाटन में भवेंद्र प्रसाद चौधरी, कुमार देवव्रत, कुमार सत्यव्रत, परमानंद ठाकुर, सत्यनारायण पंडित आदि उपस्थित थे ।


Post a Comment