Top News

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस और पिकअप के टक्कर में 13 कई मौत 20 घायल

शनिवार देर शाम बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बसगाढ़ा मुर्गा फार्म के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ठोकर इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वही इसके चपेट में एक स्कॉर्पियो और 2 बाइक सवार भी आ गया। वही टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पूर्णिया से भागलपुर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप से टकरा गई। वही दोनो के टक्कर होते ही पिकअप को फिर पीछे से एक दूसरे स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पूर्णियां बी.कोठी निवासी सदानंद मुर्मू की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री वाहन में ही फंस गए, जिसे लोहे के रॉड से तोड़कर निकाला गया। वही बस चालक अपने केबिन में ही घायल होकर बुरी तरह फंस गया।
वह स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पूर्णियां मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहाँ 3 अन्य की मृत्यु हो गई। बाकी करीब 20 लोगो का ईलाज चल रहा है।
 पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बस चालक पहले ही संतुलन खो बैठा था और अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गया।
इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार आदिवासी समाज के लोग झारखंड के गोड्डा मिर्जाचौकी से ब्रह्मपुजा (कुल देवता) करके आ रहे थे। मृतकों में ज्यादातर पूर्णियां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के आदिवासी समुदाय के लोग हैं। वही कुछ डगरुआ, मधुबनी, कोढ़ा और बी.कोठी थाना क्षेत्र के है। मृतकों में श्रद्धालुओं के अलावे पिकअप वाहन का पूर्णियां गौरा निवासी चालक चिंतामणि महतो भी शामिल है।
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा गया है, वहीं पूर्णियां में भी कुछ शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैं। 
वहीं इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। कटिहार और पूर्णियां में सरकार ने डीएम व एसपी को घायलों के ईलाज की समुचित ब्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है। 
वही घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, सदर भाजपा विधायक, पूर्णियां एसडीओ श्वेतम दीक्षित, पूर्णियां एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर मौजूद होकर ईलाज की समुचित ब्यवस्था करवा रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post