Top News

कसबा से भानु भारती और किशनगंज से असरफ आलम बने "आप" के प्रत्याशी

पटना/सिटी हलचल न्यूज 

आम आदमी पार्टी बिहार बनी राज्य की पहली पार्टी जिसने विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की।आज होटल चाणक्या परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिहार प्रभारी  श्री अजेश यादव की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने ग्यारह विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की । प्रेस वार्ता को सह प्रभारी अभिनव राय, मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव केशव प्रसाद, कोषाध्यक्ष रीनाश्रीवास्तव ने संबोधित किया ।बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए आम आदमी पार्टी बिहार ने आज आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है


प्रदेश प्रभारी श्री अजेश यादव ने कहा कि यह घोषणा ऐतिहासिक है क्योंकि आम आदमी पार्टी बिहार राज्य की पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसने अपने उम्मीदवारों के नाम औपचारिक रूप से घोषित किए हैं।प्रदेश प्रभारी श्री अजेश यादव ने बताया कि पार्टी ने दिल्ली एवं पंजाब में जनता के लिए काम कर के दिखाया है अब बिहार में भी आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम कर के दिखाएगी ।प्रदेश सह-प्रभारी श्री अभिनव राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिहार की जनता के साथ है ।प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार यादव ने कहा कि 

“आम आदमी पार्टी बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिख रही है।हम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे।

बिहार में अब बदलाव की शुरुआत आम आदमी से होगी।”

घोषित उम्मीदवारों की सूची:

बेगूसराय: डॉ. मीरा सिंह

कुशेश्वर: योगी चौपाल

तरैया: अमित कुमार सिंह

कसबा: भानु भारती

बेनीपट्टी: शुभदा यादव

फुलवारी: अरुण कुमार रजक

बांकीपुर: डॉ. पंकज कुमार

किशनगंज: अशरफ आलम

परिहार: अखिलेश नारायण ठाकुर

गोविंदगंज: अशोक कुमार सिंह

बक्सर: पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह

पार्टी नेतृत्व का वक्तव्य

“आम आदमी पार्टी बिहार की राजनीति में ईमानदारी, सेवा और विकास का नया मानक स्थापित करेगी।

यह उम्मीदवार सूची हमारे संकल्प का प्रतीक है —

‘बदलाव अब निश्चित है, बिहार बदलेगा।’

Post a Comment

Previous Post Next Post