Top News

मुरलीगंज-बैंगा नदी में रमनी घाट पर पुल निर्माण की आवश्यकता। क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी

नदी में कम पानी रहने पर यहां के ग्रामीण चचरी पुल बनाकर करते हैं आवागमन 

मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के रमनी घाट पर बैंगा नदी में पुल निर्माण नहीं होने से आवागमन परेशानी उत्पन्न हो गई है। स्थानीय ग्रामीण द्वारा बनाए गए चचरी पुल भी पानी में डुबने के कारण लोगों को इस पार से उस पार जाने में लंबी दूरी तय करना पड़ता है। जबकि वर्षो से स्थानीय ग्रामीण पुल निर्माण करवाने की मांग करते आ रहे हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी के प्रति आक्रोश पनपने लगे हैं। वर्षों से इलाके के लोग आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बैंगा नदी के रमनी घाट पर पुल निर्माण आवश्यक है। जबकि नदी के दोनों तरफ बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध है


नदी पर पुल नहीं रहने से बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन की गंभीर समस्या बनी रहती है। नदी में पानी कम रहने के कारण हजारों की आबादी नदी होकर भी आवागमन लेते हैं। बरसात के मौसम में नदी के जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाती है। जलस्तर कम होने पर क्षेत्र के ग्रामीण चचरी पुल बनाकर आवागमन सुलभ कर पाते हैं। इन दिनों रमनी घाट के पास नदी में पानी बढ़ने से चचरी पुल डुब गए हैं। जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रमनी घाट पर नदी में पुल नही रहने के कारण रमनी, गंगापुर, प्रतापनगर सहित अन्य गाँव के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। जबकि यहां के लोग कई बार विधायक, सांसद और पदाधिकारियों से पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं। लोगों को आश्वासन तो मिला, लेकिन आज तक पुल निर्माण की कवायद नहीं हो पाई। पंचायत के मुखिया प्रियंका कुमारी ने बताया कि रमनी घाट पर पुल निर्माण अतिआवश्यक है। इस ओर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि बैंगा नदी के रमनी घाट पर पुल अतिआवश्यक है

बरसात के मौसम में चचरी पुल भी बेकार साबित होता है। तब नाव के सहारे जान जोखिम में डाल कर आवागमन किया जाता है।नदी के इस पार से उस पार अनाज लाने ले जाने सहित आवश्यक कामकाज बाधित होता है। वर्षों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन कोई ध्यान देना मुनासिब नही समझ रहा है। जबकि नदी के दोनो तरफ बेहतर सड़क सुविधा वर्षों से उपलब्ध है। इसके बावजूद नदी पर पुल निर्माण की कवायद नही हो पाई है। लोगों ने कहा कि अगर अब भी पुल निर्माण के दिशा में प्रतिनिधि और विभाग ध्यान नहीं दिया तो आनेवाले समय में हम ग्रामीण आंदोलन के लिए अग्रसर होंगे। इस बावत ग्रामीण कार्य विभाग प्रमण्डल मधेपुरा कार्यपालक अभियंता विद्यानंद प्रसाद ने कहा कि रमनी घाट पर पुल निर्माण जल्द शुरू होगा। विभागीय स्तर से टेंडर प्रक्रिया में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post