जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज
अररिया : पडोसी देश नेपाल में प्रदर्शन के साथ जोगबनी सीमा से सटे रानी भंसार के समीप आगजनी पर प्रदर्शनकारी की रुख को देख कर जोगबनी पर काफी प्रभाव पड़ा है| सीमा पर लगे दुकान सभी बंद हो गया एवं सीमा पर लोगो की भगदर मच गई है| इसी बिच बॉर्डर पर एसएसबी और थाना पुलिस सतर्कता दिखाते हुय जोगबनी को माहोल को काफी हद तक सम्हाला है| बता दे की नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ काठमांडू से शुरू हुआ प्रदर्शन भारत से सटे सीमावर्ती जोगबनी तक असर पहुंच गया है
सीमा पार भंसार क्षेत्र रानी में मंगलवार को युवा व छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवा समूह में राष्ट्रीय झंडा लिए सड़कों पर राष्ट्रगीत गा रहे थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल थे। इस बीच नेपाल में विरोध-प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ा दिया गया है| पुलिस एवं एसएसबी के जवान पूरी तरह अलर्ट मुड में है। जोगबनी सीमा पर जोगबनी सीमा से नेपाल की और किसी भी लोगो को जाने दिया तथा नेपाल से आने बाले को आने दिया गया है
प्रदर्शनकारी ने कई वाहनों में आगजनी कर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध खारिज करो, भ्रष्टाचार नहीं चलेगा जैसे नारे लगा रहे थे। इस बिच जोगबनी बाजार लगभग बंद दिखे| फिलहाल समाचार लिखे जाने तक जोगबनी सीमा पर तनावपूर्ण माहोल बना हुआ है|
0 Comments