Top News

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा संगठन विस्तार सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज 

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना किशनगंज इकाई द्वारा शहर के दफ्तरी पैलेस होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आयोजित कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।पहली बार किशनगंज आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह का जोरदार स्वागत किशनगंज के रामपुर चेकपोस्ट के नजदीक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।उसके बाद जुलूस लेकर सभी कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहा अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जा रहा है इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया


वही नव मनोनीत संगठन के अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में राजपूत समाज उसी को वोट करेगा जो उनका सम्मान करेगा।वही प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है और हम सभी काफी उत्साहित है।जबकि जिला अध्यक्ष रिंकु सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में अन्य जिले के संगठन प्रभारी भी पहुंचे है और संगठन को मजबूत किया जाएगा

इस मौके पर जिला महामंत्री संजय सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, जिला प्रवक्ता पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष  वरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह  कुंदन सिंह, मुकेश सिंह,  संजय सिंह उर्फ टिल्लू, रंजन सिंह, राजकिशोर सिंह, पप्पू सिंह ,  हितेश सिंह,  धनंजय सिंह , बादल सिंह,रविजीत सिंह,गणेश सिंह,सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post