Top News

आदर्श सिंहेश्वर मध्य विद्यालय में दस सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

 

सरकार से दस सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 

कुमारखंड /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता 

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श सिंहेश्वर मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बिहार राज्य रसोइया कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के दर्जनों रसोइया ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मिड-डे मील योजना के तहत स्कूली बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य रसोईया कर्मी कर रहे हैं


इसके बावजूद उन्हें न तो सम्मानजनक वेतन मिल रहा है और न ही नियमित सुविधा। इसका नकारात्मक असर उनके परिवार और बच्चों पर पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की कि रसोईया कर्मियों का वेतन बढ़ाकर ₹21 हजार प्रतिमाह किया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उनकी सेवा को नियमित कर राज्य कर्मियों के समान सुविधाएं दी जाएं

प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 सितंबर 2025 तक सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो सभी रसोईया कर्मी रणनीति बनाकर हड़ताल पर जाएंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में प्रखंड सचिव भूपेंद्र शर्मा, अंकुश कुमार, शत्रुघ्न कुमार, ओम कुमार, महेंद्र कुमार, महेश्वर साह, लालो सिंह, अनिल कुमार और पूजा देवी समेत कई रसोईया कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post