Top News

अनगढ़ थाना के नये थानाध्यक्ष बने विकास कुमार

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पुर्णियां : बैसा प्रखंड के अनगढ़ थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार ने अपना योगदान किया है। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विकास कुमार इससे पहले अमौर थाना में एसआई सह अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे । योगदान के बाद पत्रकारों  से बातचीत में नए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना, असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करना जरूरी होगा। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा


उन्होंने ने कहा है कि अपराध नियंत्रण की दिशा में  वे क्षेत्र  के सभी वर्गों के लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के उपयुक्त विचारों व सुझावों को तरजीह देंगे। और अपने कार्य दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे । मद्यनिषेध अभियान को सफल बनाना, अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर रोक लगाना, अडोस पडोस के छोटी मोटी  विवादों को जन सहयोग से थाना में ही निपटारा किया जाना

तथा क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उन्होंने क्षेत्र के आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है । योगदान के पश्चात नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने अपने अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर पूर्व के अपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की और थाना क्षेत्र के भौगोलिक  स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

Post a Comment

Previous Post Next Post