बैसा/सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : रौटा थाना में जनता दरबार का आयोजन थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव और सीओ गोपाल कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया गया। जनता दरबार में कुल 4 मामले आए, जिनमें से चारों मामलों का निष्पादन किया गया
जनता दरबार में थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से हम लोगों की समस्याओं को जानकर उनका निष्पादन कर रहे हैं
सीओ गोपाल कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जनता की समस्याओं का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाए।जनता दरबार में आए लोगों ने थानाध्यक्ष और सीओ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निवारण किया। जनता दरबार के आयोजन से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान मुख्य रूप आर ओ चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।
0 Comments