धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज
धमदाहा प्रखंड के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौकरान नंबर 1 के पंचायत के तेरासी गांव में मंगलवा की भरी दोपहरी में मोबाइल लूट की एक वारदात को अंजाम देने आया चोर ग्रामीणों के साहस से पकड़ा गया।जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक बच्चों के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान महज 13 साल के एक बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए चोर से भिड़ गया। आरोपी ने बचने के लिए बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बावजूद बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगा
बच्चे की बहादुरी देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पिटाई की और नाम-पता पूछने पर उसकी पहचान आकिब आलम (उम्र 25 वर्ष), पिता मोहम्मद इशफाक, निवासी धमदाहा ढ़कवा के रूप में हुई हैं।सूचना मिलने पर धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट व हथियार से हमला करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है
तो वही धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि आरोपी आकिब आलम पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुका है और उस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी ग्रामीणों की सूझबूझ और बच्चे के साहस से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।



Post a Comment