Top News

मुफस्सिल पुलिस ने 448 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

पूर्णियां पूर्व/राजेश यादव 

बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है लेकिन तस्कर लगातार शराब की बड़ी बड़ी खेप को अलग ही अंदाज से बिहार बोर्डर से आसानी से लेकर बिहार में प्रवेश करता है जिससे अलग अलग जगहों पर होम डिलीवरी देने तस्कर जाते हैं इन्हीं तस्कर पर पूर्णिया पुलिस ने शिकंजा कसा है दरअसल पूर्णिया पुलिस ने शराब की एक विशेष छापेमारी चलाया जहां गुप्ता सूचना के आधार पर मुफस्सिल पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदीबाड़ी से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया है


वहीं जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो सेब के पेटियों के नीचे से शराब बरामद हुआ जिसे मुफस्सिल पुलिस और एसटीएफ ने अपने कब्जे में लेकर थाना लाई साथ ही शराब की वाहन के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर सेब लदे पिकअप वाहन से शराब बरामद हुआ है जिसमे 48 कार्टून में कुल मात्रा 448 लीटर है

वाहन एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाही करते हुए  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और सेब सहित पिकअप वाहन को जप्त  कर लिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि नशा के विरुद्ध मुफस्सिल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है शराब तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि नशीली पदार्थ के बिक्री करने वाले के गुप्त सूचना पुलिस को दें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post