Top News

केवटगामा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में टेंपो सवार महिला गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए रेफर

 

दो टेंपो के आमने सामने की टक्कड़ में एक महिला  घायल 

कुमारखंड/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता 

मधेपुरा : कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवटगामा पुल के समीप स्टेट हाइवे 91 पर मंगलवार को शाम करीब 5 बजे दो टेंपो के आमने सामने की टक्कड़ में टेंपो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया


बताया गया कि सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज वार्ड 5 निवासी सुभाष साह की पत्नी मनीषा कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष महादेव घाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने का मन बनाया। परिजनों ने टेंपो भाड़ा कर घर से महादेव घाट भागलपुर पहुंचें। जहां गंगा नदी में सभी के साथ मनीषा कुमारी स्नान कर पूजा अर्चना कर टेंपो से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवटगामा पुल के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने टेम्पो में धक्का दिया

टेम्पो पर सवार दाया तरफ से बैठी मनीषा कुमारी को धक्का मारते हुए टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए मनीषा कुमारी को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post