Top News

दो पक्षों में मारपीट तीन महिला सहित सात घायल

 

चौसा /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौरी पंचायत में मंगलवार की देर संध्या में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में कराया गया । जहां प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। इस बाबत एक पक्ष से पीड़ित फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौरी पंचायत के अजगैवा वार्ड नंबर 03 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर संध्या में धनेशपुर चौक हाट से देर संध्या में अपने घर जा रहे थे


इसी दौरान चार-पांच की संख्या में विपक्षी के द्वारा घेर कर पैसा, मोबाइल छीन लिया गया और जिसकी जानकारी घर के लोगों को दिए जब घर से आदमी सब आकर घटना का विरोध किया तो  मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया इस मारपीट में एक पक्ष से दिलीप शर्मा की पत्नी पंजों देवी(32वर्षीय),रसिकलाल शर्मा के पुत्र राजेश कुमार (32वर्षीय), नेगरू शर्मा के पुत्र रसिक लाल मंडल(65 वर्षीय) जख्मी हो गया है

सभी लोग हरवे हथियार से लेंस थे। जबकि दूसरे पक्ष से भी सिंटू कुमार की पत्नी लता देवी(30 वर्षीय),मीरा देवी(60 वर्षीय) टिंकू कुमार(32वर्षीय) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा से प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को घेर भेज दिया।वही इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन किसी भी पक्ष के द्वारा अभी तक लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई है आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post