पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
पूर्णियां : 25अगस्त 2025सोमवार संध्या 04 बजे से मान्यवर बमभोला साहनी की अध्यक्षता में सामाजिक क्रांति के प्रणेता, मंडल मसीहा बी पी मंडल की 107वीं जयंती मनाई गई। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के बीपी मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।आये हुए सभी सम्मानित लोगों के बीच परिचयात्मक कार्यक्रम हुआ। पुनः सभी सम्मानित लोगों के द्वारा मंडल मसीहा बीपी मंडल की जीवनी और उनके कृतित्व पर चर्चाएं की गई। मुख्य वक्ता प्रमंडलीय प्रभारी बहुजन क्रांति मोर्चा प्रोफेसर आलोक कुमार ने बी पी मंडल के जीवनियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल का जन्म वाराणसी में 25अगस्त 1918 ई को हुआ था। इनके माता-पिता काफी साभ्रांत, समृद्ध और सुशिक्षित थे। प्रोफेसर आलोक ने कहा कि डॉ लोहिया के बाद बी पी मंडल ने बहुत बड़ा सामाजिक क्रांति का कार्य किया था। उन्होंने देश की राजनीति को नई दिशाएं दी।आज भारत के सभी राजनीतिक दल मंडल आयोग के इर्द-गिर्द हीं अपनी राजनीति करते रहे हैं
दु:खद बात यह है कि मंडल आयोग के द्वारा सरकार से चालीस सिफारिशें की गई थी, मगर उनमें से मात्र दो सिफारिशों को हीं लागू किया गया है। समस्त एससी-एसटी और ओबीसी समाज के लोगों को सड़कों पर उतरना होगा।सभी चालीस सिफारिशों को पूर्णरूपेण लागू करने के उपारांत हीं पिछड़े लोगों बराबरी का हक मिल पाएगा।नव बौद्ध संगठन पूर्णिया के धम्माचार्य श्याम बाबू कुशवाहा ने कहा कि आरक्षण को जो पार्टी पूर्णरूपेण लागू करेगा वही देश पर राज करेगा।इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज भी भारत की राजनीतिक पार्टियां आरक्षण को पूर्णतया लागू करने में संकोच कर रहीं हैं। मनुवादी लोगों को सभी पिछड़े वर्गों को पूर्णतया विकसित स्थिति में देखना रास नहीं आ रहा है।माले किसान नेता मोहम्मद इस्लामुद्दीन ने कहा कि ऐसे महापुरुष जो हमारे समाज के लिए कुछ भी कार्य किए हैं, उन्हें याद किया जाना हीं चाहिए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बमभोला साहनी ने कहा कि हमलोग भारतीय संविधान एवं सभी कमजोर तबकों के हित में कार्य करते रहेंगे
लक्ष्य तक पहूंचे बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे।इस मौके पर अनिरुद्ध मेहता किसान एवं मजदूर नेता, उमेश प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, बबलू गुप्ता जिला प्रधान महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा, दीपनारायण पासवान जिला अध्यक्ष बामसेफ, दीपनारायण यादव कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश सेवा संस्थान, अधिवक्ता नारायण शर्मा, रामनारायण यादव,विनय कुमार साहनी, गुफरान अहमद, औंकार चंद्र राणा, राजेन्द्र रजक, यमुना प्रसाद मुर्मू, राजेन्द्र पासवान,नवेन्दू कुमार, चंद्र भूषण चांद, पिंकू यादव, कपिल देव कल्याणी,नीतू कुमारी ऋषिदेव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।



Post a Comment