ज्ञापन सौंप कर उठाई पाँच बड़ी समस्याएँ, जिलाध्यक्ष बिस्मिल बोले– छात्रों का भविष्य दांव पर
पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर हो रही लगातार गड़बड़ियों को लेकर छात्र राजद ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को छात्र राजद पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रोफेसर मरगुब आलम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पाँच अहम समस्याओं के समाधान की माँग की गई।छात्र राजद जिलाध्यक्ष बिस्मिल ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। कभी रिजल्ट में गलती, कभी परीक्षा की तारीख टलना और कभी नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसी समस्याओं से छात्र-छात्राएँ लगातार परेशान हैं
छात्र राजद द्वारा ज्ञापन सौंप कर पीजी फोर्थ सेमेस्टर टी.आर. में गलती को उजागर किया गया–टीआर में जून 2025 की जगह मई 2025 लिखा गया है जो की गलत है। छात्र राजद ने कहा कि इसे तुरंत सुधारा नहीं गया तो दस्तावेज़ों के सत्यापन में दिक्कत होगी।पीजी फोर्थ सेमेस्टर में रीटोटलिंग की तिथि सीमांक पत्र मिलने के बाद छात्रों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया। संगठन ने तिथि विस्तार की माँग की।यूजी सत्र 2025-29 की मेरिट लिस्ट अधूरी है, अब तक पूरे तरीके से जारी नहीं हुआ है लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय कर दी गई। छात्र राजद ने कहा कि तिथि बढ़ाई जाए, वरना कई छात्र वंचित रह जाएँगे।छात्र राजद ने अनुमंडलीय डिग्री महाविद्यालय बायसी के छात्रावास को एक हफ्ते में शुरू करवाने की बात की अगर नहीं होता है
तो पहले महाविद्यालय में फिर विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध दर्ज किया जाएगा।बीसीए सत्र 2022-25 छठा सेमेस्टर की परीक्षा जून तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक तिथि घोषित नहीं हुई है।छात्र राजद पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा "पूर्णिया विश्वविद्यालय लगातार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। रिजल्ट में त्रुटियाँ, नामांकन और परीक्षा प्रक्रिया में देरी ने छात्रों को गहरी चिंता में डाल दिया है। यदि प्रशासन ने हमारी माँगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की तो एक हफ्ते के अंदर छात्र राजद चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।"



Post a Comment