पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
रुपौली : भूतनाथ मंदिर स्थित पेंशनर समाज हाल में आयोजित आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता विशिष्ट शिक्षक संघ के जिला संयोजक आदरणीय दीपक सिंह भदौरिया ने की ! इस बैठक में पूर्णिया जिले सभी प्रखंडों से आए हुए सम्मानित प्रधान, विशिष्ट, नियोजित, विद्यालय अध्यापक 1,2,3 के शिक्षकों ने एक स्वर में एक मजबूत संगठन बनाने एवं विशिष्ट शिक्षक संघ एकता मंच पूर्णिया को संयुक्त शिक्षक संघ पूर्णिया बनाने का ऐलान कर दीपक सिंह भदौरिया को जिला अध्यक्ष चुना गया इसी क्रम में क्रांतिकारियों की धरती रुपौली से संयुक्त सचिव रियाजउद्दीन तो श्री नितेश कुमार को जिला संगठन सचिव मनोनीत किया गया
श्री नितेश कुमार व रियाजउद्दीन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह संगठन पूरे बिहार में एकता की मिशाल को प्रदर्शित करेगा क्योंकि इस संगठन में सभी कोटि के शिक्षकों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करता है ! संगठन का प्रयास वेतन भुगतान पहली प्रथामिकता है बीते कुछ महिनों से वेतन भुगतान प्रक्रिया काफी लचर है , इस व्यवस्था से जिले के शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है
एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में स्थानांतरित हुए शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक के रुप योगदान करने वाले ऐसे सैंकड़ों शिक्षकों का जुलाई माह का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है ! बहुत जल्द रुपौली प्रखंड में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा जिसमें प्रधान शिक्षक, नियोजित, विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक के सभी कोटि के शिक्षकों को एकजुट कर आगे पुरानी पेंशन योजना को जोरदार तरीके से लागू करवाने हेतु रणनीति तैयार किया जाएगा !



Post a Comment