Top News

मुरलीगंज में पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 

अगस्त को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गोल बाजार वार्ड संख्या 7 स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी में इस वर्ष पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर 27 अगस्त से 30 अगस्त तक भव्य मेले का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में आकर्षक और भव्य पंडाल सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ भगवान गणेश समेत अन्य देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाकर पूरी तरह भक्ति और उल्लास का माहौल बना दिया गया है


मेले की शोभा बढ़ाने के लिए मवेशी अस्पताल मैदान में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले और पूजा में शामिल होने आएंगे। पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 31 अगस्त को आयोजित होने वाली बाबा गणेश की भव्य शोभा यात्रा होगी। शोभा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस दौरान बाहर से आए विशेष कलाकारों की झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी

आयोजक मंडली ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में पहुंचकर आकर्षक प्रतिमाओं का दर्शन करें, शोभा यात्रा में शामिल हों और पुण्य लाभ के भागीदार बनें। बताया गया कि इस बार 21वाँ गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। वर्ष 2004 से हीं राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव मनाया जाता है। इसमें शहर के सभी लोगों को भरपूर सहयोग आयोजन समिति को मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post