Top News

धूमधाम से किया गया गणेश जी का पूजा अर्चना

चौसा /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : चौसा में पहली बार श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में धूम धाम से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई इस दौरान आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए लगी रही। पूजा समिति मुकेश कुमार रंजन, रामलखन कुमार, विजय जायसवाल, सुमित जयसवाल, सनोज यादव ने बताया कि प्रथम दिन प्रतिमा स्थापित, आवाह्न, प्राण प्रतिष्ठा, पुजन-अर्चना , संध्या में आरती और प्रसाद वितरण, रात में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


जबकि 28 अगस्त को सुबह से वेद पूजन, गणेश पूजन, हवन, पूर्ति एवं आरती महाप्रसाद वितरण के बाद  संध्या में प्रतिमा विसर्जन होगा.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें आशुतोष जायसवाल, सुभाष चौधरी, प्रिंस कुमार, प्रीतम भगत, पंकज जायसवाल, रंजीत ठाकुर, पंकज शाह, रंजीत जायसवाल, सोनू कुमार, विनोद भगत, नीतीश भगत सहित कई अन्य सदस्य शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post