Top News

मोबाइल में सिम डालते ही अपराधी तक पहुँची पुलिस

पूर्णियां/सिटिहलचल न्यूज

16 जुलाई को जानकीनगर थाना क्षेत्र में हुए भारत फाइनांस कर्मी के साथ लूट का जानकीनगर पुलिस ने खुलासा कर लिया हैं। यह घटना लूट की नहीं थी बल्कि फाइनेंस कर्मी ने ही पैसे गबन करने के उद्देश्य से लूट की साजिश रची थी। बताया जाता हैं कि झुँनी के.नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला मो.मंजूर भारत फाइनेंस में काम करता था। जब वह जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर जेसीबी नहर से गुजर रहा था


तब अपराधियो ने हथियार के बल पर 25 हजार रुपया और मोबाइल लूट लिया था। इस संदर्भ में थाना में लूट का कांड दर्ज किया गया था। वही जब पुलिस अनुसंधान कर रही थी तो डेढ़ माह बाद लूटी गई मोबाइल एक्टिव हो गई। जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान में टॉवर लोकेशन के आधार पर अपराधी को पकड़ा, पकड़ा गया अपराधी खुद फाइनेंस कर्मी मो.मंजूर निकला

क्योंकि लूटी गई मोबाइल में वह दूसरा सिम लगाकर चला रहा था। वही पूछताछ के बाद उसके एक अन्य मित्र राहुल कुमार भारती को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे घटना के दिन पैसे और मोबाइल दिया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों ने आधे आधे पैसे बाँट लिए थे, घटना के बाद दोनों भागने के फिराक में थे मगर पकड़े गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post