Top News

नीतीश उर्फ़ वैभव हत्याकांड मामले में और एक गिरफ्तार भेजा गया जेल

 

चौसा/अंसार आलम 

मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा में हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि बीते दिन से अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा निवासी जय किशोर यादव के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ वैभव


हत्याकांड मामले में नामजद अभियुक्त सुबोध यादव को शुक्रवार की देर रात्रि में छापेमारी कर ढोलबज्जा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।ज्ञात हो कि उक्त मामले में दो नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post