Top News

सौतारी धुरिया में एक महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में महिला समेत सात लोगों पर प्राथमिक दर्ज।

 

 चौसा/अंसार आलम 

मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत में एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल  किए जाने की घटना में चौसा थाना में घायल महिला द्वारा महिला समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। घायल महिला द्वारा दिए गए आवेदन में बताई की 29 अगस्त की शाम के करीब 5:00 बजे 1.अजय यादव उम्र करीब 30 वर्ष पिता महेंद्र यादव, 2. संतोष यादव उम्र करीब 29 वर्ष पिता डोमी यादव 3. सुनील यादव उम्र करीब 30 वर्ष पिता मदन यादव 4. महेंद्र यादव उम्र करीब 61 वर्ष पिता चमकलाल यादव 5. बेबी देवी उम्र करीब 28 वर्ष पति अजय यादव 6. खुशबू देवी उम्र करीब 26 वर्षीय पति विजय यादव 7. निर्मला देवी उम्र करीब 60 वर्ष पति महेंद्र यादव  सभी सौतारी धुरिया कलासन थाना चौसा जिला मधेपुरा व अज्ञात दो अपराधी


ये सभी लोग हथियार से लैस होकर बिहियार में जब मैं घास काट कर अपने पुत्र दिलखुश के माथा (सिर)पर घास का बोझ उठाकर दिया तो उसी समय अजय यादव मेरे बेटे दिलखुश पर गोली चल दिया गोली कनपटी के बगल से निकल गया तब मेरा पुत्र घास पटक कर भागा तो फिर अजय यादव ने गोली चल दिया भाग्यवश मेरा पुत्र बच गया जब मैं बोली कि अजय तुमको मैं पहचान गई है और सुथानीया वाला सब को में पहचान गई। तो यह कह कर मैं भागी तो मेरे ऊपर अजय यादव ने गोली चला दी और मेरे पैर में गोली लग गई जिससे मैं जख्मी होकर गिर गई उसके बाद सभी भाग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post