चौसा/सिटी हलचल न्यूज
मधेपुरा : चौसा एस एच 58 मुख्य मार्ग मे स्टेट बैंक के नजदीक दो दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. वही पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिकों ने नाम आंखों से श्री गणेश जी को विदा किया गया. गणपति बप्पा मोरया की जयकारा... के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के समीप वैदिक मंत्र उच्चारण के पूजा के बाद समिति के सदस्यों द्वारा खीर को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया
विसर्जन को लेकर घोड़े की झुंड एवं गाजे बाजे के साथ श्री गणेश भगवान की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। भ्रमण पूजा स्थल से चौसा बस स्टैंड,दुर्गा मंदिर, चौसा मुख्य बाजार, आदर्श टोला, लालजी नगर, पासवान टोला, मुरली चौक, क़ृषि फार्म, के बाद स्थानीय तालाब में श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
वहीं प्रतिमा विसर्जन में मुख्य रूप से मुकेश कुमार रंजन, रामलखन कुमार, विजय जायसवाल, सुमित जयसवाल, सनोज यादव, आशुतोष जायसवाल, सुभाष चौधरी, प्रिंस कुमार, प्रीतम भगत, पंकज जायसवाल, रंजीत ठाकुर, पंकज शाह, रंजीत जायसवाल, सोनू कुमार, विनोद भगत, नीतीश भगत सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।



Post a Comment