Top News

बेटे के साथ घास लेकर घर आ रही महिला को मारी गोली, महिला घायल, रैफर

चौसा /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत में एक बार फिर से गोलियों की तर तड़ाहट सुनाई दी हैं। गोली कांड में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के धुरिया सौतारी की बताई गई है। धुरिया सौतारी गांव के बहियार से घास लेकर अपने पुत्र के साथ घर जाने के क्रम में घटित हुई हैं 


गोली कांड में घायल अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी रंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम के करीब साढ़े तीन बजे में वह अपने पुत्र दिलखुश कुमार के साथ घास लेकर वापस घर जा रही थी इसी दौरान गांव के ही अजय यादव सहित कई लोग आए और हमारे पुत्र दिलखुश कुमार पर गोली चला दिया गया ।हालांकि दिलखुश जैसे ही गोली से बचने के लिए छिपा गोली रंजो देवी के दाहिने पैर में लग गई जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक की उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया गया

इस बाबत ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि बुलेट लगकर  निकल चुकी है हालांकि बुलेट का कुछ कण पैर के अंदर फंसे होने की संभावना है घायल महिला का प्राथमिकी उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस बल को घटना स्थल पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post