शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी में 22 वां गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ।
गणपति बप्पा की विधि विधान से पूजन और संध्या आरती में उमड़ रहे श्रद्धालुओ की भीड़।
मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : मुरलीगंज गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव के आयोजन से भक्तिमय वातावरण कायम है। गणेश चतुर्थी के अवसर बुधवार से पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। बुधवार को विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महोत्सव शुरू हुआ। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यो ने बताया कि 22 वां गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है
विगत 22 वर्षो से लगातार आयोजन होता रहा है। गणपति बप्पा के महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जो आकर्षण की छटा बिखेर रही है। पूजा-पाठ को लेकर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रहती है। खासकर बप्पा की संध्या आरती में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रहती है
गणपती बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा शहर में भक्तिमय वातावरण कायम है। श्रद्धालुओ में उत्साह का माहौल उत्पन्न रहा। मेला का आयोजन किया गया जहां विभिन्न प्रकार के झुले, आकर्षक दुकाने और बच्चो के मनोरंजन की व्यवस्था है। मवेशी अस्पताल परिसर में लगे मेला में देर रात तक लोगों भीड़ लगी रहती है।



Post a Comment