Top News

जन सुराज के किसान प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, मधेपुरा में संगठन को मिली नई दिशा

मधेपुरा /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

जन सुराज पार्टी के किसान प्रदेश अध्यक्ष श्री राम लखन सिंह दांगी गुरुवार को मधेपुरा पहुंचे। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए श्री शिव शंकर मेहता को मधेपुरा जिला किसान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की बात कही गई।प्रदेश अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि शिव शंकर मेहता जैसे सक्रिय और जागरूक व्यक्ति का संगठन से जुड़ना जन सुराज को मजबूती प्रदान करेगा, खासकर किसानों के मुद्दों को लेकर। उन्होंने राज्य की बदहाल कृषि व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार में खेती घाटे का सौदा बन चुकी है


किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पाता, सिंचाई की सुविधा नदारद है और फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसान कर्ज़ के बोझ तले दबते जा रहे हैं। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई हैं। जन सुराज किसानों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है।नवनियुक्त जिला किसान अध्यक्ष श्री शिव शंकर मेहता ने कहा कि वे जन सुराज की नीतियों और श्री प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं

उन्होंने कहा कि संगठन के मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।बैठक में जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला किसान अध्यक्ष शिव शंकर मेहता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post