Top News

पंजाब में मारे गए मजदूर के परिजन से मिलकर सहायता राशि दिया

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के रोवर्सगंज गांव में सामान का आर्डर लेने के दौरान करंट लगने से धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के सुधीर भगत की करंट लगने से हुई मौत के बाद पंचायत की मुखिया ने वार्ड नंबर चार स्थित उसके घर जाकर परिजनों को सहायता राशि दी है। इस संबंध में पंचायत की मुखिया उषा देवी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश को विशनपुर गांव लाया गया था जहां इसका अंतिम संस्कार किया गया है। उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर सहायता राशि प्रदान की है


तो वहीं बिशनपुर पंचायत के ही वार्ड नंबर 16 कवैया मुसहरी गांव के उपेंद्र ऋषि की मौत पंजाब के मौगा जिला के नेहाल सिंह थाना क्षेत्र के नंगल गांव में हो गई थी। परिजन उनके लाश को कवैया गांव लाकर अंतिम संस्कार किया है।इसकी सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में मुखिया श्रीमती ऊषा देवी ने बताया कि उपेंद्र ऋषि की पंजाब में मजदूरी का काम करते थे जहां उनकी मौत हो गई है

तो इसी दौरान दोनों घटना के बाद दुःखी परिजनों से मिलकर ढांढस बंधा कर सहायता राशि प्रदान किया है। इस मौके पर जदयू नेता अमर मंडल, बिशनपुर पंचायत के सचिव कुंज बिहारी चंद्रवंशी, उप मुखिया खुशबू देवी, प्रभात रंजन, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव, पिंकू चौधरी,विक्रम पाठक नीतीश यादव कवैया के वार्ड सदस्य बाल किशोर चन्द किशोर ऋषि समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post