Top News

धमदाहा में परीक्षा केंद्र के बाहर से बाइक की चोरी

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : अनुमंडल मुख्यालय स्थित बीएनसी डिग्री कॉलेज धमदाहा के बाहर से परीक्षार्थी की बाइक चोरी हो गई है। घटना को लेकर डगरूआ थाना क्षेत्र के भखरी गांव के मो इरफान के पूत्र गुफरान ने बताया कि वह अपने भाई कि बाइक संख्या बीआर 07 ए ई 7557 बाइक लेकर वह बीएनसी डिग्री कॉलेज में बीएससी की परीक्षा देने के लिए आया हुआ था।बीएनसी डिग्री कॉलेज धमदाहा की बाहर के गेट के बगल में बाइक खड़ी कर परीक्षा देने के लिए गया हुआ था


जैसे परीक्षा देने के बाद वह कॉलेज से बाहर निकला तो वह देखा कि उसकी बाइक जहां वह खड़ा किया था वहां उसकी बाइक खड़ी नहीं थी तो वह अपनी बाइक को ढूंढने के लिए कॉलेज फील्ड के इर्द-गिर्द बहुत ढूंढा पर वह बाइक उसको नहीं मिली। तो वह समझ गया कि मेरी बाइक चोरी हो चुकी है तो इसकी जानकारी अपने परिजन को देते हुए कहा बाइक चोरी हो गई है

तो उसके परिजनों ने इसकी इस घटना की जानकारी के संबंध में बताया कि धमदाहा थाना में आवेदन देकर घर लौट आओ।तो वही इस घटना को लेकर गुफरान आलम ने धमदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया हैं।इस संबंध में पूछे जाने पर धमदाहा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि आवेदन के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।आवेदन मिलने मिलने के तत्पश्चात पुलिस अपनी कार्रवाई के लिए जुट जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post